नन्हे मुन्ने बच्चों के पास पहुंचे सीधी के पुलिस अधीक्षक

सीधी। जिले के आदिवासी अंचल जनपद पंचायत क्षेत्र कुसमी के ग्राम उरुंडा में पुलिस कप्तान डॉ. रविंद्र वर्मा पुलिस कर्मियों के साथ आदिवासी बच्चों एवं ग्रामीणो के बीच पहुंचे और उन्होंने घंटो उनसे बातें की।
बता दे कि पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले की अजाक थाना के द्वारा “जन चेतना शिविर” कार्यक्रम का आयोजन आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र ग्राम उरुंडा मे किया गया था।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासियों को मुख्य धारा से जोड़ना एवं उनके अधिकार एवं कर्तव्यों का बोध कराना था।
प्रशासन के दौरान उन्हें क्या अधिकार दिए गए हैं और उन शक्तियों का वह किस प्रकार से इस्तेमाल कर सकते हैं इसके बारे में खुद पुलिस कप्तान में लोगों को जानकारी दी है।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा ने क्षेत्रीय बच्चों तथा बुजुर्गो को कपड़ा, साड़ी, कॉपी, पेन, स्केच, जूता, तौलिया, फ्रांक तथा टी-शर्ट का भी वितरण किया है। साथ ही उन्होंने उनके साथ स्वल्पाहार भी किया है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा को अपने बीच ग्रामवासी काफी खुश हुए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा ने लोगों को यह समझाया कि उन्हें किस प्रकार से पुलिस का सहारा लेना है और अनैतिक गतिविधियों से दूर रहना है। समाज में एक अलग स्थान बनाने के लिए उन्होंने लोगों को प्रेरित किया है।
शिविर के दौरान धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम, जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, जनपद सदस्य अतिबल सिंह, सरपंच वंश बहादुर सिंह, मुखिया तेजबली सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक अरविन्द श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार नारायण सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रोशनी सिंह ठाकुर, कुसमी थाना प्रभारी भूपेश कुमार बेस सहित अजाक थाना प्रभारी सुशीला वर्मा, प्रधान आरक्षक लीलावती सिंह, महिला आरक्षक निकिता यादव, आरक्षक हर्षित राणो एवं क्षेत्रीय ग्रामीण मौजूद रहे।

 

Next Post

भोजपुरी गायिका के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द करने से हाई कोर्ट ने किया इनकार, आरएसएस और भाजपा को घेरने वाले गानों से जुड़ा है मामला

सीधी। मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल मचाने के लिए नेहा सिंह राठौड़ को मध्य प्रदेश के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रो में कार्यक्रम के लिए बुलाया गया था, जिन में से सीधी भी एक नाम है। नेहा सिंह राठौड़ ने लोकगीत के माध्यम भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के […]