सीहोर। बुधनी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने 13 हजार 109 वोटों से जीत मुकम्मल कर ली है। कांटे भरे मुकाबले में भाजपा के रमाकांत भार्गव को 1 लाख 7 हजार 478 वोट जबकि कांग्रेस के राजकुमार पटेल को 93577 वोट मिले।
जीत सुनिश्चित होने के बाद शाम करीब 5 बजे भाजपा प्रत्याशी भार्गव समर्थकों के साथ मतगणना स्थल पहुंचे। यह जीत उन्होंने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुधनी के विकास को बताया। उन्होंने कहा कि बुधनी की जनता का बहुत-बहुत आभार। डबल इंजन की सरकार, पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और हमारे संगठन व कार्यकर्ताओं की जीत है। मेरी प्राथमिकता विकास के बचे हुए कार्यों को पूरा करने की रहेगी।
गौरतलब है कि बुधनी से विधायक रहे पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के सांसद बनने के कारण यह सीट रिक्त हुई थी। शिवराज सिंह चौहान ने 2023 विधानसभा चुनाव नें कांग्रेस के विक्रम मस्ताल को 1 लाख 4 हजार 974 वोट से हराया था।

