हनुमानताल पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोचा, कुछ दिन पूर्व चाकूबाजी में नौवीं के छात्र की गई थी जान

जबलपुर। हनुमानताल पुलिस बदमाशों के कब्जे से दो चाईना चाकू और तीन तलवार बरामद कर पांच बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
बता दे कि 4 अक्‍टूबर को जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम नटवारा में दो छात्रों के बीच विवाद में कक्षा 9वीं के छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया था।
घटना में छात्र का नाम रोहित (अंकित) प्रजापति (15) की मौत हो गई थी। वह कक्षा नौ में पढ़ता था। आरोपी छात्र (14) को गिरफ्तार कर लिया गया था। वही, घटना के बाद स्कूली छात्र सहम गए और ग्रामीण भी स्तब्ध हो गए।
जिसके बाद पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) आनंद कलादगी एवं नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर राजेश सिंह राठौर के मार्गदर्शन तथा हनुमानताल थाना थाना प्रभारी धीरज राज के नेतृत्व में हनुमानताल पुलिस टीम ने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया।
हनुमानताल थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि गली नम्बर छह हनुमानताल निवासी दिलशाद, मक्का नगर गली नम्बर दो निवासी आदिल खान को एक-एक चाइना चाकू और गाजी नगर निवासी शमशाद अंसारी, धोबी मोहल्ला गोहलपुर निवासी अफसर खान एवं मक्का नगर गली नम्बर एक निवासी अजमद खान को एक-एक तलवार के साथ गिरफ्तार किया गया।
धीरज राज ने आगे बताया कि बताया कि कब्रिस्तान गेट नम्बर के पास तथा न्यू आनंद नगर एवं टेढ़ीनीम दरगाह के पास और रविदास नगर काली मंदिर के पास दबिश देते हुये दिलशाद (31) निवासी जाकिर होटल के बाजू में छह नंबर गली हनुमानताल से पकड़ा है।
सनी उर्फ आदिल खान (27) निवासी मक्कानगर गली नंबर दो हनुमानताल बताए, को एक-एक चाइना चाकू के साथ तथा शमशाद अंसारी (24) निवासी गाजीनगर रद्दी चौकी गोहलपुर एवं अफसर खान उर्फ गोलू (30) निवासी धोबी मोहल्ला बरियातले गोहलपुर से दबोचा गया है।
अमजद खान (30) निवासी मक्कानगर गली नम्बर एक हनुमानताल को एक-एक तलवार सहित रंगे हाथ पकड़ा गया।
पांचों आरोपियों के कब्जे से दो चाकू एवं तीन तलवार जब्‍त कर हनुमानताल थाना में पृथक पृथक धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
बता दे कि नटरवारा निवासी रोहित प्रजापति और आरोपी, दोनों नटवारा सरकारी स्कूल के छात्र रहे। आरोपी ने छात्र ने इंटरनेट मीडिया पर कुछ दिन पहले एक रील पोस्ट किया था। इस पर रोहित ने कमेंट किया था कि बाप बाप होता है। यह कमेंट आरोपी को अपमानित करने वाला लगा था। इसे लेकर दोनों के बीच दो दिन से विवाद चल रहा था।

 

Next Post

पुलिस वाले जिसे मिश्री की डली समझते रहे, वो निकला एमडीएमए ड्रग्स, भोपाल में पकड़ी गई थी ड्रग्स तब से जारी है पुलिस की दबिश

मंदसौर। जिले की पुलिस डोडाचूरा, अफीम एवं स्मैक को जब्त करने में तो महारथ हासिल है, पर कुछ ही वर्षों में चलन में आई एमडीएमए सिंथेटिक ड्रग की पहचान करने वाले एक्सपर्ट पुलिसकर्मी नहीं है। जिले में पुलिस के पास पर्याप्त जांच के लिए किट नहीं है। मिश्री की डली […]