बस में इंतजार करती रही दुल्हन, चालान कटवाने एक घंटे भटकता रहा दूल्हा

DR. SUMIT SENDRAM

खंडवा। बारातियों से भरी एक बस खंडवा में आकर नौ एंट्री में घुस गई।
इसी समय ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और जवानों की नजर बस पर पड़ी और उन्होंने बस को जब्त कर ट्रैफिक थाने में खड़ा करवा लिया।
थाना परिसर में खड़ी बस में दूल्हन सहित कुछ महिलाएं इंतजार करती रही और दूल्हा चालान की राशि भरने के लिए परेशान होते रहा। कड़ी धूप में बाराती भी परेशान हुए।
करीब एक घंटे तक थाने में यह ड्रामा चलता रहा।दूल्हे और चालक के बीच चालान की राशि भरने को लेकर भी बहस हुई। दूल्हा पांच हजार रुपये का चालान बनवाकर बस को जल्द से जल्द घर तक ले जाना चाहता था। लेकिन चालक पांच हजार देने के लिए तैयार नहीं था। करीब एक घंटे बाद एक हजार रुपये चालान की राशि तय हुई और इसके बाद बस को थाने से छुड़वाया गया।
दुल्हा आक्रोशित होकर कहने लगा कि हम छिंदवाड़ा से भेरूखेड़ा बारात लेकर आए थे। सारे रास्ते भर हमें किसी ने नहीं रोका खंडवा की पुलिस जबरन परेशान कर रही है। इतनी तेज धूप में हमें परेशान किया जा रहा है। ट्रैफ़िक पुलिस ने दुल्हे से कहा आपके बस चालक की गलती है। उसे कहो, चालान भरे ये बात सुनकर दुल्हे और बस चालक की बहस हो गई। दूल्हे ने कहा जब नियम कायदे का ज्ञान नहीं तो क्यों लंबी दूरी पर बस लेकर चलते हो। आज हमारी नई नवेली बहू भीषण गर्मी मे परेशान हो रही है। रुपये जीतने लगे हम देते हैं लेकिन गर्मी में हमारे बारातियों को परेशान क्यों कर रहे हो।
काफी देर तक चालक ट्रैफ़िक पुलिस से कार्रवाई नहीं करने को लेकर विनती करते रहा।
इधर, बाराती बस चालक पर गुस्सा होते रहे। इसके बाद चालक ने चालान की रसीद कटवाई और बस रवाना हुई।

 

Next Post

मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों के लिए मतदान शुक्रवार को, ईवीएम में कैद होगा 80 उम्मीदवारों का भविष्य

भोपाल। प्रदेश की छह लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। इसमें 80 उम्मीदवारों को सियासी भविष्य ईवीएम में कैद होगा। यहां पिछले लोकसभा चुनाव में औसत मतदान 67.75 प्रतिशत रहा था। 2019 में सभी छह सीटें (टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा और होशंगाबाद) भाजपा ने जीती थीं। पहले […]