250 छात्रों की होगी विशेष एटीकेटी परीक्षा, तीन फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

जबलपुर। नई शिक्षा नीति के नियमों में उलझे 250 विद्यार्थियों को बुधवार को रानी दुर्गावती विश्व विद्यालय प्रशासन ने राहत दे दी हैं।
परीक्षा में एटीकेटी का मौका चूके इन विद्यार्थियों के लिए अब विशेष परीक्षा होगी।
प्रशासन ने छात्र हित को देखते हुए यह फैसला लिया है।
नई शिक्षा नीति के तहत 2021 में तकनीकी त्रुटियों की वजह से परीक्षा परिणाम घोषित हुआ था। जिसमें पहले विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए लेकिन बाद में त्रुटि सुधार के बाद दोबारा संशोधित परीक्षा परिणाम जब जारी हुआ तो करीब 250 विद्यार्थी इसी परीक्षा में एटीकेटी में उलझ गए।
हैरानी वाली बात ये रही कि इन विद्यार्थियों को एटीकेटी की खबर ही नहीं लगी और प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष के बाद विद्यार्थी तीसरे वर्ष में पहुंच गए। तब प्रशासन इन्हें अंतिम वर्ष की परीक्षा में शामिल होने से रोका तब छात्रों की गड़बड़ी समझ आई।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. रश्मि मिश्रा ने बताया कि 2021 में नई शिक्षा नीति का पहले बैच की परीक्षा हुई। इसमें स्नातक प्रथम वर्ष के बीए, बीकॉम, बीएससी सभी पाठ्यक्रम के नतीजे सितंबर 2022 में जारी हुए थे। परिणाम जिस एजेंसी से तैयार करवाया गया था उसने स्कीम का पालन नहीं किया। जिस वजह से रिजल्ट को संशोधित करना पड़ा। इस रिजल्ट को 26 नवंबर 2022 को दोबारा संशोधित कर जारी किया गया।

 

Next Post

ट्रक में आलू और केले के बीच मिला 30 क्विंटल नशीला पदार्थ डोडा चूरा

नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने दो स्थानों में कार्रवाई करते हुए करीब 30 क्विंटल डोडाचूरा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) के अधिकारियों ने बताया कि विशेष खुफिया सूचना पर सीबीएन जावरा के अधिकारियों की टीम गठित कर बुधवार देर रात भेजी गई। एक […]