बड़वाले महादेव मंदिर से निकली भगवान शिव की भव्य बारात, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज ने खींचा रथ

भोपाल। राजधानी में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।
अल सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का तांता लगा है। मंदिरों में बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। लोग पूर्ण श्रद्धाभाव से भगवान भोलेनाथ का पूजन अभिषेक कर रहे हैं।
इस मौके पर तमाम मंदिरों में आकर्षक साज-सज्जा की गई है। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक स्थानों से गाजे-बाजों के साथ शिव बारात निकाली जा रही है।
श्री बड़वाले महादेव मंदिर में चल रहे 21 दिवसीय महोत्सव के तहत आठ मार्च को भव्य शिव बारात निकाली गई।
रजत रथ में नंदी पर सवार होकर बाबा बटेश्वर नगर भ्रमण पर निकले। सुबह 11:30 बजे मंदिर परिसर से भव्य शिव बारात प्रारंभ हुई। इस मौके पर पूर्भ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचे और महादेव की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना की। इसके उपरांत शिवराज मां गौरा को ब्याहने जा रहे बाबा बटेश्वर के रजत रथ के सारथी बने और रथ को खींचते हुए शिव बारात का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मंत्री विश्वास सारंग, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और भोपाल से लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा, महापौर मालती राय समेत अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।

 

Next Post

प्रदेश के इको पर्यटन स्थलों पर भी परोसी जाएगी शराब, सरकार 50 हजार रुपये में देगी लाइसेंस

भोपाल। प्रदेश भर के ईको पर्यटन स्थलों पर भी शराब परोसा जाएगा। इसके लिए महज 50 हजार रुपये वार्षिक फीस पर शराब का लाइसेंस दिया जाएगा। यह लाइसेंस पर्यटकों के ठहरने के लिए बनाई गई अस्थाई संरचनाओं जैसे टेंट के लिए भी मिल सकेगा। सरकार का मानना है कि इससे […]