यात्री बस व बोलेरो वाहन में टक्कर, दो की मौके पर मौत, दो घायल

सिवनी। जिले के बरघाट थानांतर्गत काड़‍िया गांव के पास रविवार सुबह लगभग 11 बजे यात्री बस और बोलेरो वाहन में जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और बोलेरो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
वहीं, बोलेरो में सवार चार में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। बस में सवार यात्रियों को चोट नहीं आईं।
बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश सिंह ने बताया कि सूत्र सेवा यात्री बस क्रमांक एमपी 28 पी 0722 रविवार को बालाघाट से सिवनी की ओर आ रही थी। इसी दौरान विजयपानी गांव से बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 06 बीए 0918 में सवार होकर विजयपानी गांव निवासी रोहित काकोड़ि‍या, श्रीचंद बिसेन, आकाश कुमरे और प्रदीप काकोड़‍िया बालाघाट की ओर जा रहे थे। करीब 11 बजे यात्री बस और बोलेरो वाहन में काेड़‍िया गांव के पास आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में बोलेरो वाहन में सवार रोहित काकोड़‍िया और श्रीचंद बिसेन की मौके पर ही मौत हो गई। आकाश कुमरे और प्रदीप काकोड़‍िया घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

 

Next Post

वनभूमि पर कब्जा रोकने गए वन कर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश, वन कर्मियों ने पुलिस को दी लिखित शिकायत

शहडोल। जिले में सरकारी अधिकारी व कर्मचारियो के ऊपर गाड़ी चढ़ाना, मारपीट करना करना आम बात हो गई। ताजा मामला शहर के अमझोर वन परिक्षेत्र से सामने आया है। यहां वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर खेती की तैयारी करने गए एक दबंग को वन कर्मियों ने रोका तो […]