जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज के पास चाय टपरे पर शनिवार की देर रात सूअरमार बम चलने से सनसनी मच गई।
दुकान के सामने गाली-गलौज करने से रोकने से नाराज बदमाशों ने बम फेंके। एकाएक बम की आवाज सुनकर आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।
घटना के बाद वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद गढ़ा थाना पुलिस पहुंची। इस बमबारी की घटना में तीन लोग घायल घायल हो गए हैं, जिनका उपचार मेडिकल अस्पताल में हो रहा है। आरोपी राहुल काला गोरखपुर थाना क्षेत्र का बदमाश बताया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार मेडिकल कॉलेज के सामने जंयती नाम की युवती की दुकान है। शनिवार को रात जब जंयती अपने दो भाई के साथ दुकान बंद करने जा रही थी। उसी समय कुछ युवक आपस में बात विवाद करने लगे। विवाद के दौरान गालीगलाैज हाे रहा था।
जयंती ने विवाद करने वालाें को दुकान से आगे जाने को कहा जिससे नाराज होकर आरोपियों ने सूअरमार बम फेंक दिया। इस घटना में जंयती को तो चोट नहीं आई, पर दुकान में मौजूद जंयती के भाई अंकित और नारायण बर्मन को बम के छर्रे शरीर में घुस गए। दोनों का मेडिकल कालेज में इलाज करवाया गया।
जंयती ने बताया कि बम पटकने के बाद आरोपी एक दूसरे को राहुल, काला और भूपेंद्र नाम से संबोधित कर रहे थे।
घटना के बाद पुलिस ने मौके से सूअर मार बम के अवशेष जुटाए और आराेपियों की पतासाजी शुरू कर दी।
सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल काला क्षेत्र का शातिर बदमाश है, जिसके खिलाफ कई मामले दर्ज है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

