रीवा। लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार के रीडर देवेंद्र साकेत दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया है।
बता दें कि आरोपी देवेंद्र साकेत पर रामनई के रहने वाले चंद्रकांत पांडे से जमीन के नक्शे को तरमीम कराने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप था। सोमवार की दोपहर यह कार्रवाई नायब तहसीलदार के कक्ष में की गई।
आरोपी देवेंद्र साकेत के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिखा गया है।
उप पुलिस अधीक्षक (लोकायुक्त) प्रवीण सिंह परिहार ने बताया कि उक्त रीडर द्वारा रिश्वत के तौर पर दो रुपए लिए जा रहे थे। यह रिश्वत जमीन का नक्शा तरमीम करने के लिए ली जा रही थी।
उप पुलिस अधीक्षक (लोकायुक्त) प्रवीण सिंह परिहार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया शामिल रहे।


