सीधी। प्रदेश में नये जिलों के गठन होने के पश्चात थाना/चौकी मुख्यालय के दूसरे थाने/चौकियों से अधिक हो गई है। जिस कारण जन सामान्य को थाना चौकी पहुंचने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. रविन्द्र वर्मा द्वारा सीधी जिले में गठित थाने एवं चौकियों की सीमा निर्धारण हेतु जिला से सुझाव चाहा गया है कि यदि जन सामान्य कोई सुझाव देना चाहते हैं कि आम जनमानस को थाना/चौकी से दूरी अथवा अन्य कोई समस्या हो तो अपने थाने/चौकी क्षेत्र के सीमा अधिकार क्षेत्र के पुनर्निर्धारण की प्रक्रिया हेतु सुझाव मोबाइल नंबर 9479998803 पर या संबंधित थाने/चौकी में लिखित सुझाव भी दे सकते हैं।

