रिटायर सीएमएचओ की पत्नी का घर में मिला निर्वस्त्र शव, घर में चहल-पहल न होने पर पड़ोसियों ने दी थी पुलिस को सूचना

ग्वालियर। शहर के सिटी सेंटर साइट नंबर एक में एक घर से रिटायर्ड सीएमएचओ की पत्नी का शव निर्वस्त्र हालत में मिला है। शव लगभग पांच दिन पुराना बताया जा रहा है।
पड़ोसियों की सूचना पर सोमवार देर रात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
जानकारी के मुताबिक सिटी सेंटर साइट नंबर एक स्थित आकाशदीप अपार्टमेंट के सामने 61 वर्षीय अनीता शर्मा अकेली रहती थीं। उनके पति ग्वालियर में सीएमएचओ पद पर कार्यरत रहे थे। उनकी पहले ही मौत हो चुकी है। अनीता शर्मा के दो बच्चे हैं। बेटा अनीश पुणे में रहता है, जबकि बेटी निधि बेंगलुरु में नौकरी करती है।
पड़ोसियों ने बताया कि अनीता पिछले चार-पांच दिनों से घर से बाहर नहीं निकली थीं। घर में काम करने वाली बाई भी बाहर से आवाज लगाकर वापस चली जाती थी। कोई चहल-पहल न देखकर पड़ोसियों ने ग्वालियर में रहने वाले अनीता के भाई को सूचना दी। भाई और उनके बेटे के ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। जब घर से कोई जवाब नहीं मिला, तो पुलिस को बुलाया गया।
पुलिस जब घर के अंदर दाखिल हुई, तो पहली मंजिल पर बाथरूम के पास महिला का शव बिना कपड़ों के पड़ा मिला, जिससे तेज बदबू आ रही थी। शव के पास एक बाल्टी में कपड़े भी रखे हुए थे और महिला की नाक व मुंह से खून निकला हुआ था। कयास लगाए जा रहे हैं कि महिला बाथरूम से नहाकर निकली थी, तभी हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस को घर में दाखिल होने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दरवाजे अंदर से बंद थे, जिन्हें तोड़ने में सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने कटर मंगवाए, जिनसे दरवाजों के अंदर लगे तालों को काटा गया। मकान के भीतर बंद कमरों के तालों को भी काटकर पुलिस शव तक पहुंच सकी।

 

Next Post

भोपाल में तीन दिन में 20 हजार मतदाताओ की पहचान, पत्रक भी किए डिजिटाइज, नो मैपिंग वाले मतदाताओं की पहचान करने में बीएलओ सहित पूरी टीम जुटी

भोपाल। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत सात विधानसभा क्षेत्र में गणना पत्रक डिजिटाइजेशन का कार्य 06 दिसंबर को पूरा हो गया था। इसके बाद 11 दिसंबर तक अनकलेक्टेबल और नो मैपिंग वाले मतदाताओं की पहचान करने में बीएलओ सहित पूरी टीम जुटी हुई है, ताकि मतदाता सूची […]