तीर धनुष से शिकार करने वाले आरोपियों हुए गिरफ्तार

सीधी। संजय टाईगर रिजर्व के कोर जोन के अन्दर धनुष, बाण, टांगी आदि हथियार लेकर वन्यप्राणियों का अवैध शिकार करने का प्रयास करने वाले आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया, जहां से उन्हें जिला जेल दाखिल कर दिया है।
बता दे कि सीधी जिले के अंतर्गत संजय टाइगर रिजर्व क्षेत्र स्थित है, जहां पर शेर, चीता, भालू, हाथी के साथ-साथ अन्य अनेक जानवर हैं, जो पर्यटकों को अपनी ओर लुभाने के लिए पर्याप्त हैं। लेकिन आज भी ऐसे कई लोग हैं जो इन जंगली जानवरों का शिकार या तो अपने भोजन के लिए करते हैं या तो उन्हें महंगे दामों में बेचने के लिए करते हैं। ऐसे आरोपियों को वन विभाग की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है एवं न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
वन विभाग की टीम ने जानकारी देते हुए बताया है कि सिद्ध बैगा पिता लंगर बैगा (59), नानदाऊ बैगा पिता किशनु बैगा (59), मिठाई लाल बैगा पिता रामप्यारे बैगा (41), मुन्ना बैगा पिता रामदास बैगा (22) एवं रघुबीर बैगा पिता इन्द्रपाल बैगा (36) के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2 (16 ख) 27, 31, 35, 39, 50, 51 एवं 52 के तहत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।
कार्यवाही में मुख्य रूप से संजीव कुमार सोनकर कार्यवाहक वनपाल परिक्षेत्र सहायक कुसमी, रामावतार नापित वनरक्षक परिसर रक्षक रौहाल, मोहित कुमार प्रजापति वनरक्षक परिसर रक्षक माचमहुआ, नीरज सोलंकी वनरक्षक परिसर रक्षक रूदां, रामकेश प्रजापति वनरक्षक परिसर रक्षक बैगवों क्र.-01, विद्यासागर कोल वनरक्षक परिसर रक्षक बैगवॉ क्र.-02, आशीष कुमार मिश्रा वनरक्षक परिसर रक्षक कुसमी, रामनाथ पनिका वाहन चालक श्रमिक, जगन्नाथ पनिका वाहन चालक श्रमिक, विश्वनाथ सिहं बेरियर सुरक्षा श्रमिक कुसमी, छत्रपती सिंह पेट्रोलिंग सुरक्षा श्रमिक माचमहुआ, संजय सिंह पेट्रोलिंग सुरक्षा श्रमिक कुसमी, जगन्नाथ सिंह पेट्रोलिंग सुरक्षा श्रमिक रौहाल, रामरक्षा पनिका पेट्रोलिंग सुरक्षा श्रमिक बैगवॉ क्र.-01 एवं सकसूदन सिहं पेट्रोलिंग सुरक्षा श्रमिक मनमारी का योगदान रहा है।

 

Next Post

रोजगार मेला सह कैरियर काउंसिलिंग 9 को

सिंगरौली। जिला रोजगार अधिकारी सीमा वर्मा ने बताया कि जिले के बेरोजगार युवक- युवतियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 9 अक्टूबर को रोजगार मेला सह कैरियर काउंसिलिंग का आयोजन जिला रोजगार कार्यालय कलेक्ट्रेट […]