डिण्डौरी पुलिस द्वारा जिलेभर में नशा मुक्ति अभियान के तहत व्यापक जनजागरूकता के किए जा रहे कार्यक्रम, विद्यार्थियों सहित व्यापारियों व आम नागरिकों को दिया गया सकारात्मक संदेश

DR. SUMIT SENDRAM

डिण्डौरी। डिंडोरी पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला जिलेभर में चलाई जा रही हैं।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में फैल रहे नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाना, आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा बच्चों, युवाओं एवं व्यापारियों को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना हैं।
सोमवार को नशा मुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम में जिले की डिंडोरी यातायात पुलिस, मेंहदवानी पुलिस, बजाग पुलिस, करंजिया पुलिस, गाड़ासरई पुलिस, शहपुरा पुलिस एवं अमरपुर चौकी पुलिस के द्वारा “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति जन जागरूकता के कार्यक्रम चलाए गए।
डिण्डौरी जिला मुख्यालय में यातायात थाना प्रभारी सुभाष उईके, प्रभारी रक्षित निरीक्षक कुंवर सिंह एवं यातायात पुलिसकर्मियों द्वारा नगर के दुकानदारों एवं व्यापारियों को पंपलेट वितरित किए गए तथा पौधे भेंट कर नशा से दूर रहने का संदेश दिया गया।
मेहंदवानी थाने में आम नागरिकों को “नशे से दूरी है जरूरी” एवं “नशे से जीवन होता है बर्बाद” जैसे स्लोगनों के माध्यम से नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और समझाइश कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बजाग थानांतर्गत मॉडल स्कूल पंडरिया डोंगरी में पुलिस के द्वारा छात्रों को नशे के खिलाफ जागरूक कर नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
वही, करंजिया पुलिस के द्वारा मॉडल स्कूल करंजिया में चित्रकला, स्लोगन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता कराई गई। जिसके बाद रैली निकालकर जन जागरूकता फैलाई गई। इस दौरान सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्त जीवन जीने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में लगभग 400-500 छात्र-छात्राएं सहित शिक्षकगण मौजूद रहे।
गाड़ासरई पुलिस के द्वारा गाड़ासरई डिपो में मजदूरों को नशे के खिलाफ जानकारी देकर उन्हें नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
शहपुरा थाना क्षेत्र के शहपुरा कस्बे में शहपुरा पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान “नशे से दूरी है जरूरी” का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर लगभग 60 से 70 महिला, पुरुष एवं बच्चे मौजूद रहे।
वही, अमरपुर के बाल विकास मंदिर हाई स्कूल में अमरपुर चौकी पुलिस द्वारा “नशा से दूरी है जरूरी” विषयक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गौरतलब हैं कि डिण्डौरी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित इन अभियानों ने समाज में नशे के खिलाफ जन-जागरूकता की लहर चलाई गई है।
मप्र पुलिस का यह प्रयास निश्चित रूप से नागरिकों को नशा मुक्त जीवन अपनाने की ओर प्रेरित करेगा और एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं जागरूक समाज के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा।

 

Next Post

सावन के तीसरे सोमवार को निकली महाकाल की तीसरी सवारी, भगवान चंद्रमौलेश्वर, मनमहेश एवं शिव-तांडव निकले नगर भ्रमण में

उज्जैन। सावन के तीसरे सोमवार को उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में 3 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। विनायक चतुर्थी होने के कारण भगवान महाकाल का गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया है। उज्जैन में शाम को महाकाल की तीसरी सवारी मंदिर से निकली। इसमें भगवान श्री चंद्रमौलेश्वर पालकी […]