भोपाल। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों का छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि अब यह इंतजार जल्द ही पूरा होने वाला है। मई के पहले सप्ताह में रिजल्ट जारी होने वाला है। इस बात का निर्देश खुद राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को दिए हैं।
13 मार्च 2025 से परीक्षा मूल्यांकन का कार्य शुरू हुआ था। शुक्रवार तक 2 लाख 84 हजार एक कॉपियां जांची जा चुकी हैं। इस बार मूल्यांकन कार्य 25 अप्रैल तक पूरा होना था, जिसको चार दिन पहले ही पूरा कर लिया गया।
राज्य शिक्षा केंद्र ने निर्देश जारी किए कि अगर संशोधित प्राप्तांकों की एंट्री पोर्टल पर अपलोड नहीं की तो मूल्यांकन अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
निर्देश के अनुसार 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम की घोषणा के बाद तीन अप्रैल से परीक्षा पोर्टल पर पुनर्गणना की सुविधा लाइव की जा चुकी है।
वही, पुनर्गणना के लिए विद्यालय के माध्यम से विद्यार्थियों के पुनर्गणना के आवेदन पोर्टल पर पंजीकृत किए जा रहे हैं। विद्यालयों से कहा गया है कि पोर्टल पर लाग इन कर पुनर्गणना विंडो को ओपन कर 5वीं और 8वीं का चयन किया जा सकता है।
बता दे कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभाग के अधिकारियों को परीक्षा परिणाम मई के पहले सप्ताह में जारी करने के निर्देश दिए हैं।

