पत्नी ने पति को बेरहमी से पीटा, वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ पुलिस अधीक्षक के पास पहुचा पीड़ित युवक

पन्ना। जिले के अजयगढ़ निवासी लोकेश कुमार मांझी ने पन्ना पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती आवेदन के माध्यम से सूचित किया है कि उन्हें और उनके परिवार को प्रताड़‍ित किया जा रहा है। पत्नी उनके साथ मारपीट करती है और ससुराल के लोग लगातार रुपये की मांग कर रहे हैं।
मामला सुनने में थोड़ा अजीब जरूर है, लेकिन अपनी पत्नी से लंबे समय से प्रताड़‍ित पति ने पत्नी के द्वारा की जाने वाली मारपीट के संबंध में साक्ष्यों को जोडने के लिए अपने कमरे में एक छुपा हुआ कैमरा लगाया और वीडियो रिकॉर्डिंग कर सारे सबूत पन्ना पुलिस अधीक्षक को दिए।
वीडियो में साफ तौर से उसकी पत्नी एवं सास के द्वारा बेरहमी से युवक के साथ मारपीट की जा रही है और पति हाथ जोड़कर अपनी जिंदगी की भीख मांग रहा है।
पीड़ित युवक ने पुलिस अधीक्षक से की गई शिकायत में लिखा है कि उसकी शादी हर्षित रैकवार के साथ जून 2023 में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी।
शादी के बाद से उनकी पत्नी, सास व साला रुपये और सोने-चांदी की मांग को लेकर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़‍ित कर रहे थे।
पीड़ित लोकेश कुमार का कहना है कि उसकी बहन भी शादी लायक है। पत्नी माता-पिता की कोई मदद नहीं करने देती।
पीड़ित युवक का कहना है कि मेरे घर मे कमाने वाला व्यक्ति मैं ही हूं। घर वालों की कोई भी मदद करने पर मेरी पत्नी मारपीट करती है, इसका वीडियो रिकॉर्डिंग भी है। उसका कहना है मेरे साथ लड़ाई करने के बाद पत्नी ने अपनी मां और भाई को बुलाया फिर 20 मार्च को सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इससे उसके शरीर पर कई जगह चोटे आई थीं।
युवक ने थाना अजयगढ़ में भी आवेदन पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देने की नौबत आई है। आवेदक ने पुलिस अधीक्षक से उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

 

Next Post

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले में महुआ बीनने गई महिला की मौत, ग्रामीणों में दहशत व्याप्त

उमरिया। जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पंपदा रेंज अंतर्गत कुशवाहा कोठिया गांव के पास बाघ के हमले में एक महिला की मौत हो गई है। सुबह 9 हुई इस घटना के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए हैं। बताया गया कि बाघ ने उस समय महिला पर हमला […]