सीधी। जिले के चुरहट में अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को राजा रामचंद्र की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नगर परिषद चुरहट राम मंदिर से भगवान रामचंद्र जी का शोभा यात्रा निकाला गया।
क्षेत्रीय मानिक लाल गुप्ता के द्वारा बताया गया कि 22 जनवरी के दिन राम मंदिर में मद भागवत का कलश यात्रा निकालकर यह कार्यक्रम प्रारंभ किया गया था।
जिसके समापन के बाद आज विशाल भंडारे का आयोजन राम मंदिर में किया गया।
भंडारे में प्रसाद लेने के लिए समस्त चुरहट नगरवासी व्यापारी एवं काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष उपस्थित होकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

