इंदौर। कलेक्ट्रेड में शासकीय कर्मचारियों एवं आमजनो के लिए स्वस्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।
शिविर में निशुल्क दवाईयों का वितरण भी किया गया।
एलएनसीटी मेडिकल कॉलेज एवं सेवाकुंज हॉस्पिटल तथा मॉडर्न डेंटल कॉलेज द्वारा जिला पंजीयक अभिभाषक व्यवस्थापन समिति के तत्वाधान में कलेक्टर कार्यालय में लोक सेवा केंद्र के पास में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही बड़ी संख्या में आमजनों ने भी स्वास्थ्य शिविर का लाभ लिया। शिविर में निशुल्क दवाईयों का वितरण भी किया गया।
शिविर का शुभारम्भ वरिष्ठ जिला पंजीयक अमरेन्द्र नायडू और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुनील मेहता द्वारा किया गया। शिविर में जनरल जांच, आंख, नाक, कान, गला विशेषज्ञ, हड्डी रोग, महिला समस्या आदि पर परामर्श सेवा दी गई।
इस अवसर पर अधिवक्ता विनोद द्विवेदी, उमंग बंसल, अस्पताल प्रशासक डॉ. मोनिका सोना आदि विशेष रूप से मौजूद थे।
वरिष्ठ जिला पंजीयक अमरेन्द्र नायडू ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर से काम मे उलझे रहने वाले कर्मचारियों को कार्यस्थल पर ही स्वस्थ्य जांच का अवसर उपलब्ध हो सका।


