भोपाल। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गई।
राजधानी भोपाल स्थित मंत्रालय में सुबह 11 बजे शुरू हुई इस बैठक में राज्य के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों, स्वास्थ्य संबंधी नीतिगत विषयों और प्रशासनिक फैसलों पर चर्चा की गई। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी भी प्रदान की गई।
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कैबिनेट बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी देते बताया कि कैबिनेट ने नल-जल योजना के लिए 8,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया। साथ ही इंदौर से उज्जैन तक ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर सर्विस रोड बनाने और उज्जैन में नए ओवरब्रिज के निर्माण को भी स्वीकृति दी गई।


