सिंगरौली में खौफनाक वारदात, चिकन खत्म हुआ तो दोस्त ने कर दी हत्या

सिंगरौली। जिले के जयंत पुलिस चौकी क्षेत्र की शैलो बस्ती निवासी एक युवक की निर्मम तरीके से हत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि रात को मृतक वीरेंद्र भारती पिता हरिप्रसाद भारती (35) घर में दोस्तों के साथ चिकन पार्टी कर रहा था।
पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया तो दोस्त ने वीरेंद्र पर लाठी से प्राणघातक हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
दोस्त को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि वीरेंद्र भारती आरंगपानी म्योरपुर का रहने वाला था, जो शैलो बस्ती में रहकर काम धंधा करता था।
सुबह वारदात की जानकारी मिलने पर पहुंची, पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
बताया जा रहा है कि चिकन पार्टी में शाह हुसैन नाम का युवक था, लिहाजा पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी में विवाद के पीछे की मुख्य वजह चिकन खत्म हो जाना था।

 

Next Post

उच्च शिक्षा के लिए दर-दर भटक रहे सीधी के छात्र, सरकार कब सुनेगी आवाज?

सीधी। मध्यप्रदेश का सीधी जिला जहां आदिवासी बाहुल्य आबादी और आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोग निवास करते हैं, वहां उच्च शिक्षा के अभाव ने एक गंभीर समस्या खड़ी कर दी है। जिले के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के लिए अन्य जिलों या राज्यों का रुख करना पड़ता […]