अपराधियों की जानकारी में जातियों का उल्लेख नहीं करें, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए निर्देश

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। विमुक्त, घुमंतु व अर्द्ध घुमंतु समुदायों के अनेक विद्यार्थियों ने लोक सेवा आयोग जैसी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। इनकी पुरानी पृष्ठभूमि या पूर्व धारणा के आधार पर इन जातियों के सभी लोगों को अपराधी न माना जाए। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में भी जातिगत संबोधन से संबोधित न किया जाए। अपराधियों की जानकारी में जातियों का उल्लेख नहीं किया जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतु और अर्द्ध घुमंतु विभाग की समीक्षा करते हुए दिए।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिला स्तर पर पुलिस प्रशासन द्वारा इन जातियों के ऐसे लोगों को अपराधों से विमुख करने के लिए प्रयास किए जाएं, जो विभिन्न कारणों से अपराधों से जुड़ जाते हैं। विभिन्न छात्रवृत्ति की राशि शैक्षणिक सत्र के दौरान ही दी जाए।
इस दौरान राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने बताया कि आगामी सत्र में छात्रवृत्ति वितरण तय समय में करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली छात्र गृह योजना में वर्तमान में स्वीकृत 50 सीट की वृद्धि कर 150 सीट किया जाना प्रस्तावित किया गया है।

 

Next Post

नाले मे बोरी के अंदर मिली युवक की क्षत-विक्षत लाश, मृतक के हाथ-पैर थे कटे व सिर था गायब

जबलपुर। शहर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी स्थित नंदन विहार के समीप एक नाले में मंगलवार शाम एक बंद बोरी में युवक की क्षत-विक्षत लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के हाथ-पैर कटे हुए थे और सिर गायब था। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच […]