नागरिक सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार लगातार हैं प्रयासरत, हर दूसरे-तीसरे दिन कार्यों की होगी मॉनिटरिंग

DR. SUMIT SENDRAM

जबलपुर। बंदरिया तिराहा से कटंगा तक ट्रैक पर सफाई और पेड़ों की छंटाई का काम निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने शुरू कराकर व्यवस्थित करवाने के लिए अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए हैं।
इसी प्रकार पैदल चलने वाले नागरिकों के लिए भी एनएमटी को भी व्यवस्थित करने के निर्देश देते हुए निगमायुक्त ने अतिक्रमण हटाने और नियमित रूप से साफ सफाई करवाने के लिए अधिकारियों से कहा है।
मंगलवार को निगमायुक्त ने मदन महल स्टेशन से पुराना बस स्टैंड एवं बंदरिया तिराहा से कटंगा तक साइकिल ट्रैक का निरीक्षण किया और अधीक्षण यंत्री, उपायुक्त स्वास्थ्य, कार्यपालन यंत्री, उद्यान अधिकारी, एवं अतिक्रमण अधिकारी को निर्देश प्रदान करते हुए कहा कि दोनों स्थल नागरिकों के उपयोग की है। इन स्थलों को बहुत सुंदर साफ स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त रखने नियमित रूप से कार्रवाई सुनिश्चित करें।
गौरतलब है कि महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के द्वारा लगातार नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एनएमटी और साइकिल ट्रैक को भी सुविधायुक्त करने निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार लगातार निरीक्षण कर रहे हैं।

 

Next Post

शहपुरा में भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम का हुआ भव्य स्वागत

शहपुरा(डिंडोरी)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पंकज सिंह तेकाम का शहपुरा प्रथम नगर आगमन पर शहीद स्मारक चौक में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा मंडल शहपुरा अध्यक्ष भजन चक्रवर्ती के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और नारों के साथ […]