कूनो नेशनल पार्क में चीता आशा ने दिए तीन शावकों को जन्म

श्योपुर। जिले के कूनो नेशनल पार्क से नए साल के पहले सप्ताह में बड़ी खुशखबरी आई है।
मादा चीता आशा ने बुधवार को तीन शावकों को जन्म दिया है। तीनों शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं।
डीएफओ थिरुकुराल आर ने इसकी पुष्टि की है।
नेशनल पार्क का मैदानी अमला और डॉक्टरों की टीम शावकों पर नजर बनाए हुए हैं।
कूनो नेशनल पार्क में अब 4 शावक समेत कुल 18 चीते हो गए हैं।
बता दें कि नामीबिया से कूनो नेशनल पार्क लाई गई मादा चीता आशा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह नाम दिया था।

 

Next Post

देवास पुलिस ने ढूंढ निकाला 24 लाख रुपये कीमत के 120 मोबाइल फोन

देवास। जिले की पुलिस ने चोरी हुए व गुमे 120 मोबाइल फोन साइबर सेल टीम की मेहनत से ढूंढ निकाले हैं। इनकी कीमत लगभग 24 लाख रुपए के आसपास बताई गई है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में इन मोबाइल फोन को उनके मालिकों को देने की शुरुआत की गई। […]