भाजपा के आशीष दुबे ने कांग्रेस के दिनेश यादव को 486674 वोटो से हराया

जबलपुर। जबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे ने चार लाख 86 हजार 674 वोटों से जीत दर्ज की है। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है।
शहर के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में जिले की 8 विधानसभा में पड़े 11 लाख 65 हजार मतों की गिनती की गई है। पहले डाक मतपत्र के वोट, फिर ईवीएम के वोट गिने गए। 19 मई को हुई वोटिंग में जबलपुर लोकसभा सीट के लिए 61% मतदान हुआ था।

 

Next Post

भाजपा के शंकर लालवानी की रिकॉर्ड जीत, नोटा ने भी बनाया रिकॉर्ड

इंदौर। इंदौर में लोकसभा चुनाव मतगणना के दिन आज एक साथ तीन रिकॉर्ड बन गए हैं। पहली भाजपा का सबसे ज्यादा वोट पाने का, देश में बड़ी जीत हासिल करने और दूसरी नोटा का देश में सबसे वोट पाने का। इधर, भाजपा को बहुमत नहीं मिलने की खबरों के बीच […]