भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में आयोजित चार दिवसीय शिव गीता दिव्य कथा का समापन हो गया।
इस दौरान सैकड़ों व्यक्तियों ने मार्गदर्शक सदगुरु का हाथ थामा और मंत्र दीक्षा ली।
कथा समापन के बाद नागरिक अभिनन्दन और गुरु आरती कर सुधांशु महाराज को विदाई दी गई।
भोपाल मंडल द्वारा आयोजित शिव गीता कथा के समापन समारोह में दक्षिण भोपाल से विधायक भगवान दास सबनानी पहुंचे और आशीर्वाद लिया।
अंतिम दिन की कथा में सुधांशु महाराज ने कहा कि सद्गुरु को अपने हृदय मंदिर में रोज आमंत्रण दें। सद्गुरुदेव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। भगवान श्रीराम ने अगस्त्य ऋषि के निर्देशानुसार भगवान शिव की आराधना आरंभ की थी। चार महीने की कठोर साधना के बाद भगवान शिव एवं माता पार्वती और समस्त देवी-देवता प्रकट हुए। भगवान श्रीराम ने उनकी स्तुति की। भगवान शिव नंदी पर आरूढ़ हैं।
प्रातःकालीन सत्र में सैकड़ों लोगों ने सुधांशु महाराज से मंत्र दीक्षा ली।
कार्यक्रम का समापन नागरिक अभिनन्दन एवं गुरु आरती के साथ सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर मंडल प्रधान एमपी उपाध्याय ने भोपाल मंडल के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने गुरुदेव के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर मिशन की गतिविधियों को जनजन तक पहुंचाने के लिए कहा।


