हल्दी की बोरियों से लदा ट्रक गिरा 50 फीट गहरी खाई में, हादसे में चालक व क्लीनर हुए घायल

सागर। जिले के देवरी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-44 पर बिजोरा पुल के पास मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया, जिसमे एक ट्रक बेकाबू होकर 50 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक ड्राइवर और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल भिजवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक ट्रक नागपुर से कानपुर के लिए जा रहा था। ट्रक में खड़ी हल्दी की बोरियां भरी हुई थीं। सुबह करीब 8:15 बजे नेशनल हाईवे-44 बिजोरा पुल पार करते समय ट्रक चालक को अचानक नींद की झपकी आई, जिसकी वजह से उसका संतुलन बिगड़ा और ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से उतरते हुए 50 फीट नीचे खाई में जाकर गिरा। खाई में गिरने से ट्रक पलट गया और उसमें लदी हल्दी की बोरियां चारों ओर बिखर गई।
हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और ट्रक में फंसे घायल चालक और क्लीनर को बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक सुखराम पिता जसवंत सिख (34) एवं क्लीनर रंजीत पिता रामस्वरूप (24) को देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। ट्रक चालक के पैर में फैक्चर होने की आशंका जताई गई है।

 

Next Post

वर्ल्ड टॉयलेट डे पर महापौर एवं विधायक ने पार्षदो सहित सुलभ शौचालय परिसर में ली सेल्फी, सुलभ शौचालय के केयरटेकर व हेल्पर का किया गया सम्मान

इंदौर। महानगर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में वाटर प्लस और सेवन स्टार सर्टिफिकेट प्राप्त करने को लक्ष्य लेकर आज ‘वर्ल्ड टॉयलेट डे’ पर निगम प्रशासन द्वारा सेल्फी विथ शौचालय, शौचालय सुपर स्पॉट अभियान शुरूआत की गई। सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, निगम कमिश्नर शिवम वर्मा द्वारा शारदा मठ […]