चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

DR. SUMIT SENDRAM

कटनी। शहर में चाकूबाजी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रही है।
वही, एक बार फिर से माधवनगर थाना क्षेत्र में आधी रात युवक पर तीन लोगों ने चाकुओं से हमला किया। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना राबर्ट लाइन की है और दोनों पक्ष के बीच पुराना विवाद बताया जा रहा है।
पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक राबर्ट लाइन निवासी गागा उर्फ गगन बजाज पिता कालूराम बजाज (25) कॉलोनी में रखी दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन में शनिवार की रात को गया था। रात एक बजे के लगभग वह घर लौट रहा था। उसी दौरान कॉलोनी में ही अभय दुबे, साहिल वाधवानी, आशीष उर्फ भूरा तिवारी ने उससे विवाद किया और चाकू से गोद दिया।
घायल युवक को मौके पर छोड़कर भाग गए। लोगों ने युवक को लहुलुहान पड़े देखा और पुलिस व उसके परिजनों को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि घर के सामने रहने वाले अज्जू लालवानी से उनका पुराना विवाद चला आ रहा है और तीनों युवक उसके घर में बैठकर ही शराब पी रहे थे। अज्जू के कहने पर ही उन्होंने गगन पर हमला कर उसकी हत्या की है।
माधवनागर थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 

Next Post

महिला से परेशान युवक ने किया आत्महत्या, ऑनलाइन चैट से हुआ खुलासा

जबलपुर। जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र के ग्राम डूडी निवासी बाबूलाल पटेल (40) ने एक महिला से परेशान होकर फांसी लगाया था। आत्महत्या के मामले की जांच कर रही पुलिस को दोनों के बीच बातचीत का रिकॉर्ड मिला। सोशल मीडिया पर हुई इस बातचीत से पुलिस को मामले में अहम […]