डिंडोरी। जिले के मेंहदवानी थाना क्षेत्र में 19 नवंबर 2025 की रात्रि अंधे कत्ल की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि दिनांक 20/11/25 को प्रार्थिया रिया धुर्वे निवासी ग्राम कोड़ाझिर द्वारा सूचना दी गई कि रात लगभग 11.30 बजे उसके ससुर सुबल साह धुर्वे पर घर में घुसकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी।
जिसके बाद मेंहदवानी पुलिस द्वारा धारा 331(8), 103(1) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा तथा अनुविभागी अधिकारी (पुलिस) शहपुरा अमित तिवारी के मार्गदर्शन में मेंहदवानी थाना प्रभारी श्याम सुंदर उसराठे द्वारा टीम गठित की गई।
जांच के दौरान संदेही भोड़ासाज निवासी अनूप सिंह मरकाम को तलब कर मृतक की पत्नी व बहू से पहचान कराई गई, जिन्होंने पुष्टि की कि घटना से पूर्व वही मृतक को झाड़फूंक के बहाने घर से ले गया था
आरोपी प्रेमसिंह मरावी का प्रेम संबंध मृतक के भाई की लड़की सुखवती धुर्वे से था।
सुखवती ने अपनी बीमारी का कारण प्रेम सिंह को बताया था और मृतक सुबल साह से झाड़फूंक करवा रही थी।
प्रेम सिंह को शक था कि मृतक जादूटोना कर रहा है, इसलिए उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई।
जिसके बाद प्रेम सिंह, प्रदीप मरावी और अनूप सिंह ने मिलकर आपराधिक षड्यंत्र बनाया।
घटना से पहले सुबल साह को जंगल ले जाकर मारपीट की गई, जहां से वह किसी तरह बचकर निकल आया।
19/11/25 की रात प्रेमसिंह ने टॉर्च और तबली (टंगिया) लेकर घर में घुसकर सो रहे सुबल साह की हत्या कर दी।
अनूप सिंह घर के बाहर महुआ के पेड़ के पास निगरानी में खड़ा था।
मेंहदवानी पुलिस ने आरोपी अनूप सिंह मरकाम निवासी भोडासाज, प्रेमसिंह मरावी निवासी भोडासाज
सुखवती बाई धुर्वे निवासी कोड़ाझिर एवं प्रदीप मरावी निवासी ग्राम ताला को गिरफ्तार कर न्यायालय में रिमांड पर पेश किया गया।
मेंहदवानी थाना प्रभारी (निरी) एसएस उसराठे के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में सहा. उपनिरिक्षक मंगल प्रसाद मानेश्वर, प्रधान आरक्षक कमलेश भवेदी, नरेन्द्र मार्को, नारायण सिंह, आरक्षक रविन्द्र कुम्हरे, दिनेश लोधी, ओमकार, महिला आरक्षक नमिता भगत सहित सायबर सेल के प्रधान आरक्षक मुकेश प्रधान एवं आरक्षक जगदीश मरावी का सराहनीय योगदान रहा।


