घर में घुस कर बदमाशों ने किया महिला की हत्या, अज्ञात हत्यारो की तलाश में जुटी शहपुरा पुलिस

जबलपुर। जिले के शहपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम घंसौर में तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया।
बदमाशों ने महिला के सिर और गले पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला करके उसकी हत्या कर दी। मृतक महिला का नाम हीराबाई है।
हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ एफएसएल और डाग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे की है। रात में हीरा बाई अपनी छोटी बहू के साथ सो रही थी। जबकि उनका बड़ा बेटा-बहू दूसरे कमरे में थे। बगल वाले पलंग में सो रही छोटी बहू ने जैसे ही बदमाशों को हत्या करते देखा तो वो वहां से फरार हो गए। बहू की चीख सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे मृतिका का बड़ा बेटा-बहू भी आ गया। मृतिका का बड़ा बेटा बाबा ने थोड़ी दूर तक हत्यारों का पीछा भी किया पर वो तब तक भाग चुके थे।
मृतिका के जेठ घंसू चौधरी ने गांव के सरपंच पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया की देर रात गांव के छम्मन चौधरी, उसका लड़का, दुर्गेश पटेल और उसका भाई आए थे। दो साल पहले गांव के सरपंच ने मृतका की जमीन पर किसी और का मकान बनवा दिया था। इस पर आपत्ति जताने पर पूरे परिवार के साथ मारपीट की गई थी। इस दौरान हीराबाई पर पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत वापस लेने और राजीनामा करने का दबाव बनाया जा रहा था। तभी से सरपंच और हीराबाई के परिवार वालों का विवाद चल रहा था।
वरदात की सूचना मिलते ही शहपुरा थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
शहपुरा थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में पाया की महिला की हत्या धारदार हथियारों से की है। महिला के शरीर पर कई बार वार किए गए हैं। जबलपुर से डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम भी मंगलवार की सुबह शहपुरा पहुंची है और पुलिस अब गांव वाले से पूछताछ कर हत्यारों की तलाश शुरु कर दी है।

 

Next Post

ड्यूटी से नदारत मिले 44 ननि कर्मी, महापौर ने एक दिन का काटा वेतन, जारी किया कारण बताओ नोटिस

रतलाम। शहर में सफाई व्यवस्था की स्थिति खराब है। महापौर प्रहलाद पटेल और नगर निगम कमिश्नर हिमांशु भट्ट लगातार शहर में सफाई व्यवस्था जांचने निकल रहे है। वार्डों में बिना सूचना के सफाई मित्र गायब मिल रहे है, ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ड्यूटी से गायब […]