झोपड़ी में लगी आग लगने से छह वर्षीय मासूम जिंदा जली, बिजली के तारों में हुए फाल्ट के कारण झोंपड़ी में लगी आग

मुरैना। बिजली तारों में हुए फाल्ट के कारण एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। भीषण गर्मी के कारण मिनटों में ही आग ने विकराल रूप धर लिया, जिससे झोपड़ी के अंदर तीन बच्चे फंस गए। लोगों ने दो बच्चों को तो सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन छह साल की मासूम आग में जिंदा जल गई।
दिल-दहला देने वाली यह घटना कैलारस कस्बे के रिठौनिया में हुई है।
कैलारस कस्बे से सटे रिठौनिया नई बस्ती में जगदीश पुत्र सुंदरलाल कुशवाह रहता है। दोनों ओर पक्के दो मंजिला मकानों के बीच जगदीश की झोपड़ी थी। इस झोपड़ी में बिजली सप्लाई के लिए डाले गए तारों में मंगलवार की सुबह सवा 10 बजे के करीब फाल्ट हो गया। तारों से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई।
जिस समय झोपड़ी में आग लगी थी, तब झोपड़ी के अंदर जगदीश कुशवाह की बेटी रीना कुशवाह के तीन बच्चे मोबाइल पर वीडियो देख रहे थे। बच्चों को झोपड़ी में लगी आग की जानकारी नहीं लग सकी और वह आग से घिर गए। परिजन व आसपास मौजूद लोगों ने दो बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन छह वर्षीय मासूम प्रियल कुशवाह आग के लपटो में घिर गई।
बच्ची की चीखें बाहर तक आती रही, लेकिन भीषण आग से उसे बाहर नहीं निकाला जा सका। बच्ची को बचाने के फेर में तीन लोग भी आग से झुलस गए।
कैलारस थाने के एक आरक्षक ने आग में कूदकर बालिका को बचाना चाहा, जिसमें वह भी झुलस गया। जब तक आग पर काबू किया और बच्ची को बाहर निकाला गया, तब तक बालिका का चेहरा पूरी तरह जल चुका था। आग से बालिका का एक हाथ ही जलकर खत्म हो गया, इस कारण मौके पर ही प्रियल ने दम तोड़ दिया।
मृतका प्रियल पिता शिवसिंह कुशवाह, मूल रूप से श्योपुर जिले की विजयपुर तहसील के सिथैयापुरा गांव की है। सोमवार को रिठौनिया में उसके मामा के बेटे का जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए प्रियल अपने दो भाई-बहन व मां के साथ सोमवार की दोपहर ही नाना-नानी के घर आई थी।

 

Next Post

उल्टी दस्त से बड़ागांव के दरी नगारा गांव में एक दर्जन ग्रामीण बीमार

टीकमगढ़। जिले के बड़ागांव पंचायत क्षेत्र के एक गांव में उल्टी दस्त से एक दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमार हो गए है। बीमार ग्रामीणो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उल्टी दस्त की बीमारी फैलने की सूचना मिलते ही प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर रवाना […]