सिंगरौली आरटीओ ने 7 वाहनों से वसूला 1 लाख 10500 का जुर्माना, खुटा चौकी क्षेत्र में किया वाहनों का जांच पड़ताल

सिंगरौली। जिला परिवहन अधिकारी ने पुलिस चौकी खुटार क्षेत्र में वाहनों को गहन जांच किया। जहां 7 वाहनों के पास दस्तावेज न होने पर 1 लाख 10500 रूपये का जुर्माना वसूल करते हुये वाहनों को सुरक्षार्थ पुलिस चौकी में खड़ा कराया है।
जब्त वाहनों में 3 स्कूली वैन शामिल है।
जानकारी के मुताबिक जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर द्वारा स्टाफ के साथ खुटार मार्ग में वाहनों का विशेष जांच पड़ताल करते हुये 7 वाहनों के पास मौके से कई दस्तावेज न होने पर वाहनों को जब्त करते हुये 1 लाख 10500 रूपये का जुर्माना वसूल करते हुये रसीद काटी गई।
इस दौरान आरटीओ के व्यौमकांत तिवारी समेत अन्य स्टाफ मौजूद थे।

 

Next Post

इंदौर पुलिस ने छापेमारी कार्यवाही कर 12 लाख रुपये सहित सटोरिये को किया गिरफ्तार

इंदौर। इंदौर पुलिस ने सटोरिया के घर में बड़ी छापेमारी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान बड़े पैमाने पर चल रहा सट्टा पकड़ा है। मौके से सटोरियों सहित 12 लाख रुपये नकद पकड़े है। कार्रवाई से थाने में भी हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस आयुक्त राकेश गुप्ता को खबर […]