मंदिर के गुंबद निर्माण के दौरान छत गिरने से तीन बच्चियों की मौत, 5 घायल

DR. SUMIT SENDRAM

मुरैना। जिले के अहरौली गांव में माता मंदिर की छत गिर गई। मलबे में दबकर 3 बच्चियों की मौत हो गई। 3 अन्य बच्चियां और एक दंपती घायल हैं।
हादसा सोमवार दोपहर करीब दो बजे मंदिर में गुंबद निर्माण के लिए पुरानी छत तोड़ते वक्त हुआ।
गांव में ही रहने वाले सतीश गौड पत्नी पृथ्वी के साथ मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आए थे।
उन्होंने प्रसाद देने के लिए कुछ बच्चियों को भी मंदिर के भीतर बुला लिया। इसी दौरान पुरानी छत की पटिया गिर गई और नीचे बैठीं बच्चियां मलबे में दब गईं।
हादसे में वैष्णवी सिकरवार पिता जीतू सिकरवार (11), छाया गोस्वामी पिता अशोक गोस्वामी (7) एवं करिश्मा गोस्वामी पिता अशोक गोस्वामी (9) की मौत हो गई।
वहीं, गुंजन पिता योगेंद्र सिंह (12), परी पिता योगेंद्र सिंह (8), विद्या पिता योगेंद्र सिंह (6), सतीश गौड (45) एवं पृथ्वी गौड (40) हादसे में घायल हुए हैं।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
मलबा हटाकर घायलों और शवों को बाहर निकाला।
सूचना पर एसडीएम जौरा शुभम शर्मा, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को कैलारस अस्पताल में भर्ती कराया।

 

Next Post

रेबीज से मासूम सहित तीन लोगों की मौत, पांच दिन में तीन मौतें, तीन डोज के बाद भी मासूम नहीं बचा, स्वास्थ्य विभाग पर सवालिया निशान

ग्वालियर। महज पांच दिनों के भीतर एक मासूम सहित रेबीज से तीन लोगों की मौत ने पूरे संभाग में हड़कंप मचा दिया है। सबसे चौंकाने वाला मामला एक छह वर्षीय बच्चे का है, जिसकी मौत एंटी-रेबीज वैक्सीन के तीन डोज लगने के बावजूद हुई। इस घटना के बाद वैक्सीन की […]