इन 15 तरीकों से आपकी जेब खाली कर सकते हैं साइबर स्कैमर, हो जाए सावधान

इंदौर। मोबाइल और इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ साइबर अपराध भी बढ़ोतरी हुई हैं। महज एक छोटी-सी गलती उपभोक्ता को अपराधियों का शिकार बना देती है। ठग घर बैठे हर महीने करोड़ों रुपयों का लोगो को चूना लगा रहे हैं।
आप इन 15 तरीकों को जान लीजिए, जिनसे ठगी हो रही है।
अपराध शाखा में पिछले नौ महीने में ही नौ हजार से ज्यादा शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। डॉक्टर, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, इंजीनियर, व्यवसायी और वैज्ञानिक तक ठगी का शिकार हुए हैं।
अति. पुलिस उपयुक्त (अपराध) राजेश दंडोतिया के मुताबिक स्कैमर फोन काल, ई-मेल, एसएमएस के माध्यम से लोगों को निशाना बनाते हैं। सबसे ज्यादा ठगी इन्वेस्टमेंट और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर हो रही है। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में लोग आसानी से शिकार बन जाते हैं।
उन्होंने बताया कि कुछ मामलों में तो साइबर पुलिस पीड़ितों की राशि बचा लेती है, लेकिन ज्यादातर मामलों में राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर कर ली जाती है।
स्कैमर ट्राई, सीबीआई, क्राइम ब्रांच, आरबीआई और ईडी अफसर बनकर कॉल करता है। उपभोक्ता को मानव तस्करी, ड्रग और फर्जी पासपोर्ट केस में गिरफ्तार करने की धमकी देता है।
ठग आनलाइन रुपये जमा करने का झांसा देता है। फर्जी एसएमएस भेजकर उपभोक्ता से स्वयं के खाते में रुपये जमा करवा लेता है।
साइबर ठग कार्ड की डिटेल लेकर रुपये निकाल लेता है।
ये ठग गैस कनेक्शन, महिला संबंधित योजनाओं में लाभ का झांसा देकर एपीके फाइल के जरिए फोन हैक कर लेते हैं।
गूगल पर ठग ने ग्राहक सेवा केंद्र के रूप में नंबर साझा कर रखे हैं। जरूरतमंद को मदद का झांसा देकर गोपनीय जानकारी ले लेते हैं।
स्कैमर फर्जी आर्मी अफसर बनकर फर्नीचर व इलेक्ट्रानिक सामान बेचने का झांसा देकर रुपये ले लेते हैं।
ठग केवाईसी के नाम पर खाता अपडेट करने का झांसा देकर एप्प इंस्टल करवाकर फोन हैक कर लेते हैं।
वही, अपराध शाखा ने इस वर्ष साइबर अपराधियों के खातों से सात करोड़ 84 लाख रुपये फ्रीज करवाकर पीड़ितों को लौटाए हैं।
अगर आप कभी इस तरह के साइबर ठगी का शिकार होते है तो तत्काल साइबर हेल्प लाइन नंबर 7049124445 एवं एनसीआरपी के टोल फ्री नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज करवाये।

 

 

 

Next Post

शिकायत निवारण शिविर में 13 सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का कटनी पुलिस ने किया निराकरण

कटनी। सीएम हेल्पलाईन संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन (भा.पु.से.) के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया के मार्गदर्शन में गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद कार्यालय में शिकायत निराकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्लीमनाबाद पुलिस अनुभाग अन्तर्गत आने […]