भविष्य के लिए तैयार मध्य प्रदेश’ थीम पर होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, इन्वेस्ट एमपी पोर्टल होगा लॉन्‍च, ई-कामर्स प्लेटफार्म से जुड़ेंगी इकाइयां

भोपाल। आगामी वर्ष के 7-8 फ़रवरी 2025 को मध्य प्रदेश में निवेश आकर्षित करने के लिए भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट होगी।
इसकी थीम भविष्य के लिए तैयार मध्य प्रदेश रखी गई है।
समिट से पहले सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास नीति को भी संशोधित किया जाएगा।
निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भी नीति प्रस्तुत की जाएगी। प्रयास यह किया जा रहा है कि 1000 से अधिक औद्योगिक इकाइयों को निर्यातक के रूप में स्थापित किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तय किया है कि वह समिट की तैयारी को लेकर हर 15 दिन में समीक्षा करेंगे।
कृषि क्षेत्र के बाद अब सरकार का जोर प्रदेश में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर है। यह सीमित सरकारी संसाधनों से संभव नहीं है, इसलिए निवेश बढ़ाने के प्रयास हो रहे हैं।

 

Next Post

सेना से निकाले गए फौजी ने पीएनबी में लूट की वारदात को दिया था अंजाम, घर पर तीन लाख रुपये छोड़ हुआ फरार

इंदौर। शहर के स्कीम-54 में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में हुई 6.64 लाख रुपये की लूट का पर्दाफाश हो गया है। सेना से निकाले गए फौजी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। वह बैंक में सिक्युरिटी गार्ड की नौकरी करता है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार […]