डिंडोरी। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार देश मे बढते सायबर क्राईम के मामलो को दृष्टिगत रखते हुये 01 फरवरी से 11 फरवरी तक प्रदेशभर मे साइबर सुरक्षा जागरूकता सेफ क्लिक अभियान चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित इंटरनेट के महत्व को प्रोत्साहित करना एवं साइबर फ्रॉड जैसे बडे अपराधो के प्रति जनता को जागरूक करना है।
डिण्डौरी मे साइबर सुरक्षा जागरूकता (सेफ क्लिक) अभियान का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह के निर्देशन मे अति. पुलिस अधीक्षक जगनाथ मरकाम द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय मे सार्वजनिक संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस दौरान “अपना साइबर दरवाजा बंद रखे व डिजिटल चोर से सावधान रहे” का नारा दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र, छात्राये एवं शिक्षक मौजूद रहे। संवाद के माध्यम से लोगो को डिजिटल अरेस्ट, अनजान लिंक, व्हाटसएप्प एपीके फाईल, सिम स्वैप धोखाधडी, फेक कॉल, फर्जी लोन एप्लीकेशन, केबीसी फ्रॉड, केवाईसी फ्रॉड इत्यादि सायबर फ्रॉडो के बारे मे जानकारी दी गई साथ ही इससे बचाव के बारे मे बताया गया।
साइबर अपराधो के संबंध मे उपस्थित छात्र, छात्राओ के मन मे काफी जिज्ञासा देखी गयी, सभी साइबर क्राईम के नये–नये तरीको के बारे मे जानने के इच्छुक दिखायी दिये। विद्यार्थियों को “क्या करे और क्या ना करे” संबंधी पेम्पलेटस का वितरण किया गया।
साइबर सुरक्षा जागरूकता (सेफ क्लिक अभियान) के आरंभ कार्यक्रम के दौरान एसडीओपी (डिण्डौरी) केके त्रिपाठी, कोतवाली थाना प्रभारी (निरी) दुर्गा प्रसाद नगपुरे, यातायात थाना प्रभारी (निरी) सुभाष चंद्र उइके, प्रभारी रक्षित निरीक्षक अभिनव राय, उत्कृष्ट विघालय डिण्डौरी के प्राचार्य सुरेश कुमार द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।
वही, जिले के सभी थाना व पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्कूलों में साइबर सुरक्षा जागरूकता सेफ क्लिक अभियान का कार्यक्रम किया गया।

