23 वर्षीय माही दूसरे प्रयास में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित, बनेगी आईपीएस

धार। यदि मंजिल तय है और मार्गदर्शक दूरदृष्टा हो तो मुसाफिर की राह में रोड़े आने का प्रश्न ही खड़ा नहीं होता। आवश्यकता सिर्फ इस बात की होती है कि आप अपने द्वारा तय की गई मंजिल को हासिल करने में कितनी शिद्दत से लगे हैं।
इसी बात को मंगलवार को धार जिले के छोटे से कस्बे राजगढ़ के राजेंद्र शर्मा की 23 वर्षीय बेटी माही ने यूपीएससी की परीक्षा में 106वीं रैंक हासिल की। वे इस रैंक के आधार पर आईपीएस बनेगी।
माही पिछले कुछ वर्षों से लगातर भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा की तैयारी पूरी ताकत के साथ जुटी रही। पहले प्रयास में परिणाम संतोषजनक न मिलने पर दूसरे प्रयास के लिए खूब मेहनत की। नतीजतन वे भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हो गईं।
माही शर्मा अपनी सफलता का श्रेय पूरी तरह से अपने माता-पिता, शिक्षक और गुरू देवेंद्र कुमार सतपुड़ा को देती हैं।
वे कहती हैं कि 12वीं कक्षा से ही हमारा लक्ष्य हमारे गुरु सतपुड़ा ने तय कर दिया था। उन्होंने ही हमें प्रेरित किया कि हम आईएएस की तैयारी करें उसके अनुरूप अपने आपको ढाले। उनके लगातार मार्गदर्शन का ही यह नतीजा है कि आज मैं छोटे से गांव से निकलकर भारतीय प्रशासनिक सेवा के तहत सेवा देने जा रही हूं।
माही के पिता राजेंद्र शर्मा का नए बस स्टैंड पर किराने का छोटा सा व्यावसाय है। राजेंद्र कालोनी में रहने वाले इस परिवार में माही की माता गृहिणी है तो वहीं छोटे भाई-बहन विद्यालयों में अध्ययनरत हैं।
माही के पिता राजेंद्र शर्मा बताते हैं कि माही ने इस मुकाम को अर्जित करने के लिए स्वयं को पूरी तरह से पढ़ाई के प्रति समर्पित कर दिया था।

 

Next Post

संघ लोकसेवा आयोग ने जारी किए सिविल सेवा 2023 के परिणाम, मध्यप्रदेश से 27 का चयन

भोपाल। संघ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को सिविल सर्विसेस मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। इसमें भोपाल की छाया सिंह ने 65वां स्थान हासिल किया है। छाया सिंह, आईएएस छोटे सिंह की बेटी हैं। भोपाल के सचिन गोयल को 209वीं और समीर गोयल को 222वीं रैंक […]