उज्जैन। रामनवमी के शुभ अवसर पर उज्जैन में भगवान महाकाल का भगवान श्रीराम के स्वरूप में श्रृंगार किया गया।
बुधवार अलसुबह महाकालेश्वर मंदिर के कपाट खोले गए। इससे पहले ही देर रात से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भस्मारती दर्शन के लिए लंबी कतार लग गई थी।
दूध, दही, घी, शहद और पानी से अभिषेक के बाद भगवान महाकाल को मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में सजाया गया। इसके बाद विशेष पूजा की गई।
इस अवसर पर भगवान महाकाल को आभूषणों और सूखे मेवों से सजाया गया।
रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शनों के लिए पहुंचे।
रामनवमी को लेकर शहर में भी खासा उत्साह देखा गया।
राम जन्मोत्सव मनाने के लिए शहर के राम मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। जन्म आरती के साथ ही मंदिर में विभिन्न धार्मिक आयोजन किये गए।


