वैलेंटाइन के दिन प्रेमी से मिलने गई युवती की हत्या, बेरहमी से चेहरे को पत्थर से कुचला

जबलपुर। जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर सिमरिया-रैगंवा गांव में रविवार दोपहर एक युवती की लाश मिली थी, हत्यारे ने युवती के चेहरे को पत्थर से बेरहमी से कुचला था।
मृतक युवती के शव की बुधवार को पहचान हो गई है। मृतका गढ़ा क्षेत्र की 18 वर्षीय की तनु बताई गई है, जो 14 फरवरी की रात घर से बिना बताए निकली थी।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती का तिलवारा निवासी ईशु नाम के युवक से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच काफी समय से बातचीत चल रही थी।
परिजनों के मुताबिक युवती शादी के इरादे से शनिवार शाम घर से निकली थी, उसी दिन उसने अपने हाथों पर मेहंदी लगाकर ‘ईशु-तनु’ लिखा था।
बुधवार को सोशल मीडिया पर फोटो देखकर माता-पिता थाने पहुंचे और कपड़ों के आधार पर शक जताया कि यह उनकी बेटी हो सकती है। इसके बाद पुलिस के साथ मरचुरी पहुंचकर उन्होंने शव की शिनाख्त की।
परिजनों ने बताया कि ईशु से उसकी दोस्ती थी और दोनों अकसर बात करते थे।
उन्होंने आशंका जताई है कि युवक का घटना से संबंध हो सकता है। घटना के बाद से युवक भी लापता है।
बता दे कि युवती की पहचान और हत्या की वजह जानने के लिए पुलिस ने 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला।
फिलहाल, शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक शव मिलने के समय युवती का चेहरा बुरी तरह कुचला हुआ था।
गौरतलब है कि रविवार सुबह खेत के पास से गुजर रहे लोगों ने खून से सना शव देखा। पास जाकर देखने पर पता चला कि शव युवती का है, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
अति. पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मृतका का सिर पत्थर से बुरी तरह कुचला गया था। उसके साथ कोई वारदात होने की आशंका जताई जा रही है।
उन्होंने बताया कि युवती के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। युवती लहंगा, चुन्नी पहने हुए थी। बॉडी के पास व्हाइट चप्पल भी मिली थी।

 

Next Post

स्कूल की बाउंड्रीवॉल से गिरने से पांचवी के छात्र की मौत, क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त

कटनी। जिले के विजयराघवगढ़ जनपद शिक्षा केंद्र व कैमोर थाना क्षेत्र के तिलक चौक के समीप स्थित बम्हनगवां शासकीय प्राथमिक शाला में दोपहर 12 बजे हुए दर्दनाक हादसे में एक 10 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बताया गया कि रपटा स्थित […]