सिंगरौली। मोरवा थानांतर्गत झुमरिया टोला में छुही खोदकर निकालते समय छुही का टिल्ला धंसकने से उसमें 4 महिलाएं दब गई थी। जिसमें एक महिला की सीएचसी मोरवा में इलाज के दौरान मौत हो गयी। जबकि तीन अन्य महिलाओं का इलाज जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घर की पुताई के लिए ग्राम खिरवा से कुछ महिलाए झुमरियां टोला में जाकर छुही खोदकर निकाल रही थी। अचानक छुही का टिल्ला भरभरा कर धंसकने से उसमें छुही खोद रही चार महिलाए दब गयी।
घटना की सूचना मिलने के बाद मोरवा थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर दबी महिलाओं को निकलवाकर इलाज इेतु सीएचसी मोरवा में भर्ती कराया गया।
गंभीर रूप से घायल लीलावती पत्नी अच्छेलाल कोल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खिरवा की सीएचसी मोरवा में इलाज के दौरान मौत हो गयी। जबकि सुंदरकली पुत्री अमृतलाल कोल उम्र 27 वर्ष निवासी खि़रवा, शांति पुत्री बालकरण कोल उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम खिरवा, फूलमती पत्नी अमृतलाल कोल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम खिरवा की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरवा में इलाज चल रहा है। बताया गया कि तीनो महिलाए खतरे से बाहर है।
मोरवा पुलिस ने मृतिका का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकत्सालय भेज दिया है।


