सीधी। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के पालन मे पुलिस टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो के अंतर्गत चार अलग-अलग स्थानों पर पुलिस टीम ने सात किलो 850 ग्राम गांजा के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
बताया गया कि जिले के अलग-अलग थानों में मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है।
थाना प्रभारी चुरहट ने आरोपी कृष्णबहादुर सिंह बघेल पिता रणविजय सिंह बघेल निवासी कठार थाना चुरहट के कब्जे से 6 किलो गांजा कीमत 60 हजार रुपए एवं चौकी प्रभारी पथरौला द्वारा आरोपीगण रामसुंदर कुशवाहा पिता निरपाल कुशवाहा 40 वर्ष निवासी गिजवार व दिनेश पिता शिवनरायण कुशवाहा 32 वर्ष निवासी कतरवार चौकी पथरौला थाना मझौली के कब्जे से एक किलो 100 ग्राम गांजा कीमत 11 हजार रुपए एवं चुरहट पुलिस ने एक अन्य मामले में 750 ग्राम गांजा कीमत 7 हजार 500 रुपए, कुल 7 किलो 850 ग्राम गांजा कीमत 78 हजार 500 रुपए जब्त किया है।
आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं।

