मध्य प्रदेश में मतांतरण के दोषी को होगी फांसी की सजा, सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मतांतरण के खिलाफ होंगी सख्त कार्रवाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मतांतरण को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में मतांतरण को चलने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक में बदलाव किया जाएगा। ऐसा करने वालों को फांसी की सजा होगी। सरकार ये प्रावधान करने जा रही है।
मतांतरण कानून में बदलाव होगा, इसमें लिप्त लोगों को फांसी की सजा का प्रावधान किया जाएगा। मध्य प्रदेश में लगातार सामने आ रहे मतांतरण के मामलों पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने यह सख्ती दिखाई है। ऐसे में मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य होगा, जिसमें मतांतरण कराने वालों की फांसी की सजा दी जाएगी।
मध्य प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रो से पिछले कुछ समय में मतांतरण के कई मामले सामने आए हैं। इसमें कुछ मामले ऐसे भी थे, जिसमें युवकों ने दूसरा नाम बताकर युवतियों से नजदीकी बढ़ाई और फिर उनके साथ दुष्कर्म कर मतांतरण का दबाव बनाया।
बता दे कि भोपाल में इंजीनियरिंग की छात्रा ने खुदकुशी कर जान दे दी थी। इस मामले में हिंदू संगठनों ने थाने में हंगामा कर लव जिहाद की जांच करने की मांग की थी।

 

Next Post

450 कलाकारों ने प्रारंभ किया वॉल आर्ट, दीवारों पर करेंगे 33 घंटे चित्रकारी, गोल्डन बुक में दर्ज होगा नाम

इंदौर। महानगर के श्री गोविंदराम सेकसरिया प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान संस्थान (एसजीएसआईटीएस) के 450 विद्यार्थी शनिवार सुबह से विश्व रिकॉर्ड बनाने में जुटे हैं। छात्र-छात्राओं ने दीवारों को कैनवास बनाया और वे कलर-ब्रश से दीवारों पर रंग उकेरा। अवसर था एसजीएसआईटीएस में वॉल आर्ट प्रतियोगिता के आयोजन का। यह इवेंट 8 […]