एकलव्य विद्यालय सेमरखापा में मनाया गया जनजातीय खेल महोत्सव

मंडला। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग मण्डला द्वारा आयोजित शासकीय एकलव्य विद्यालय सेमरखापा मण्डला के प्रांगण में जनजातीय खेल महोत्सव की धूम रही।
इस दौरान गिल्ली डंडा, कुश्ती, आर्चरी, गेंड़ी दौड़ एवं कबड्डी जैसे खेलो की प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई।
कबड्डी बालक वर्ग में बांदरवाड़ी मवई की टीम विजेता रही। वही, उप विजेता नैनपुर की टीम रही।
बालिका वर्ग कबड्डी में मण्डला की टीम विजेता रही, वही उप विजेता सेमरखापा की टीम रही।
गेंडी दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान राजेश कुमार व द्वितीय स्थान ओम प्रकाश ने प्राप्त किया।
कुश्ती बालिका वर्ग में प्रथम स्थान वसुंधरा परते व द्वितीय स्थान मंगलम ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत के अध्यक्ष संजय कुशराम, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका मण्डला के अध्यक्ष विनोद कछवाहा, जनजातीय कार्य विभाग की सहा. आयुक्त वंदना गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य ललिता धुर्वे, जिला क्रीड़ा प्रभारी मंगल सिंह पन्द्रे, स्पोर्ट्स ऑफिसर व व्हालीबाल के राष्ट्रीय कोच डॉ. विवेक जायसवाल, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी कोच डॉ. गुलबहार खान, स्काउट गाइड प्रभारी दिनेश दुबे, सीएम राईज साग़र प्रभारी प्राचार्य कमल मरावी, जिला कबड्डी संघ के सचिव डी एस ठाकुर, कबड्डी कोच जमुना उईके, जिला कबड्डी संघ के कोषाध्यक्ष अवध कुमार पटैल, पीटीआई गौतम सूर, जमादार धुर्वे, लीला पन्द्रों, बंटी बासल, महेश मरावी, सुधीर कछवाहा, दिनेश वरकड़े, के राव भास्कर, संतोष धुर्वे, नन्दनी उईके, करुण मर्सकोले एवं एकलव्य प्राचार्या सहित अन्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मंच संचालन दिलीप कुमार मरावी के द्वारा किया गया एवं खेलकूद प्रतियोगिता के पश्चात खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी संभागीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगें।
सभी चयनित खिलाड़ियों को उपस्थित अतिथि एवं खेल प्रेमियों ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

 

Next Post

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला में दादा-दादी, नाना-नानी दिवस का किया गया आयोजन, विद्यार्थियों के दादा-दादी व नाना-नानी को विद्यालय के द्वारा किया गया सम्मान

मंडला। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी दादा-दादी, नाना-नानी दिवस मनाया गया, जिसमें प्राथमिक विभाग में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के दादा दादी और नाना नानी को आमंत्रित करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सबसे पहले सरस्वती पूजन के पश्चात मुख्य अतिथि रिटा. सहा. […]