नरसिंहपुर। जिले के सुआतला थाना क्षेत्र के राजमार्ग में स्थित जगदम्बा कॉलोनी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात चोरो ने धावा बोलते हुए एक के बाद एक लगातार तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक जगदम्बा कॉलोनी निवासी मुन्नालाल पटेल, प्रेम नारायण पटेल (शिक्षक) एवं दीपक श्रीवास्तव के घरो में चोरो ने हाथ साफ किया।
सूचना मिलते ही सुआतला थाना प्रभारी बीएल त्यागी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वही डॉग स्कॉट को भी मौके पर बुलवाया गया।
फिलहाल सुआतला पुलिस ने चोरी का मामला कायम कर चोरो की तलाश में जुट गई है।

