खाद वितरण लाइन में लगी आदिवासी महिला की मौत, कड़कड़ाती ठंड में दो दिनों से कर रही थी अपनी बारी का इंतजार, गांव में मातम का माहौल

DR. SUMIT SENDRAM

गुना। जिले में किसानों की खाद की लंबी कतारे और कड़कड़ाती ठंड में रात बिताने की स्थिति प्रशासन की दावों की पोल खोल रही है।
बमोरी विधानसभा क्षेत्र के बागेरी डबल लॉक केंद्र पर खाद की कतार में लगे किसानों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।
कुशेपुर गांव की आदिवासी महिला भुरिया बाई (45) बीते दो दिनो से खाद के लिए लाइन में लगी थीं। दिन में खाद का इंतजार और रात को केंद्र पर सोना उसके लिए सामान्य स्थिति बन गई थी।
बुधवार की देर रात महिला को अचानक उल्टियां होने लगीं। पहले महिला को बमोरी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गुना के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ ईलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
महिला के मौत के बाद गुरुवार सुबह परिजनों ने शव गांव ले जाकर अंतिम संस्कार किया, जिससे कुशेपुर गांव में मातम छा गया।
गुरुवार सुबह एसडीएम शिवानी पांडे, कलेक्टर किशोर कन्याल एवं पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया गांव पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया।
कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि महिला खाद के लिए बागेरी केंद्र पर थी। गत रात्रि महिला को उल्टियां होने लगी, तो उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार महिला को 450 शुगर थी। उसके पति को भी टीबी की बीमारी है। फिलहाल मृतक महिला के परिजनों को पांच हजार रुपये की अंत्येष्टि राशि एवं दस हजार रुपये की राशि रेडक्रास से उपलब्ध कराई गई है। वहीं, दो लाख रुपये का प्रकरण तैयार किया गया है।

 

Next Post

जन शिकायत अब सीधे एसपी तक, डिण्डौरी पुलिस ने शुरू की अनोखी एवं पारदर्शी ऑनलाइन सुविधा

डिंडोरी। जनहित में अभूतपूर्व कदम उठाते हुए जिला पुलिस बल डिण्डौरी ने आम जनता की समस्याओं, शिकायतों व सुझावों को सीधे पुलिस अधीक्षक तक पहुँचाने के लिए एक ऑनलाइन शिकायत प्रणाली प्रारम्भ की है। इस सुविधा के तहत अब नागरिक बिना किसी भय, दबाव या औपचारिकता के अपनी शिकायत सीधे […]