नरसिंहपुर। जिले के बरमान पुलिस चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 पर सोमवार लगभग 11:30 बजे निर्माणाधीन ब्रिज के डिवाइडर से टकराकर मजदूरों से भरा पिकअप पलट गया।
पुलिस के मुताबिक वाहन में कुल 10 मजदूर सवार थे। ये सभी छिंदवाड़ा जिले के सुरला खापा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। वे नरसिंहपुर के राजमार्ग क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य के लिए जा रहे थे।
बरमान चौकी पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में वाहन का अनियंत्रित होना दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।
सुआतला थाना प्रभारी प्रियंका केवट ने बताया कि दो लोगों कि मौके पर ही मौत हो गई थी। एक घायल अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया।


