इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते रनवे से वापस लौटी

DR. SUMIT SENDRAM

इंदौर। इंदौर से भुवनेश्वर जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई 6332 (एयरबस ए320 नियो विमान) रनवे के बीच से वापस लौट आया।
बताया गया कि फ्लाइट में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे। रनवे से लौटने की वजह विमान में तकनीकी खराबी बताई जा रही है।
बता दे कि इंडिगो की यह फ्लाइट भुवनेश्वर से सुबह 6.15 बजे उड़ान भरती है और लगभग 8.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करती है।
सोमवार को यह फ्लाइट लगभग सुबह 7.39 बजे ही लैंड हो गई थी। भुवनेश्वर से इंदौर आने के बाद फ्लाइट सुबह 9 बजे रिटर्न उड़ान भरती है और लगभग सुबह 10.55 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर लैंड करती है।
वही, शनिवार को इंदौर से जबलपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को उड़ान के अंतिम समय में रद्द कर दिया गया था। यात्री सुबह 6 बजे ही एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। पहले उन्हें बताया गया कि विमान आधे घंटे की देरी से उड़ान भरेगा।
सुबह सवा सात बजे यात्रियों को बोर्डिंग के लिए टर्मिनल से बस में बैठाकर विमान की ओर ले जाया गया। लेकिन डेढ़ घंटे तक यात्रियों को बस में ही बैठाए रखने के बाद उड़ान रद्द होने की सूचना दी गई और उन्हें वापस टर्मिनल पर छोड़ दिया गया।
इसके बाद यात्रियों ने हंगामा किया। यात्रियों के विरोध के बाद एयरलाइन कंपनी ने किराया वापस करने और री-बुकिंग का विकल्प दिया।

 

Next Post

नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस पर 10 दिन में दूसरी बार पथराव, यात्रियों में दहशत व असुरक्षा की भावना

ग्वालियर। रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस 10 दिन के अंदर दूसरी बार पत्थरबाजी का शिकार हो गई। रविवार को ग्वालियर स्टेशन गुजरने के बाद बिरला नगर से रायरू के बीच ट्रेन पर जोरदार पथराव हुआ। इससे यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। इस पथराव के […]