युवा कांग्रेस का चुनाव कार्यक्रम घोषित, आईवाईसी मोबाइल एप्प पर होगी वोटिंग

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस का चुनाव कार्यक्रम घोषित हो गया गया है।
27 अप्रैल से 06 मई तक नामांकन की प्रक्रिया होगी। इस दौरान नामांकन पर दावे-आपत्ति 28 अप्रैल से 07 मई तक स्वीकार किए जाएंगे।
नामांकन की जांच 07 से 09 मई तक की जाएगी और नामांकन को अंतिम रूप 11 मई को दिया जाएगा। वही, 18 से 35 वर्ष की आयु वाले ही चुनाव प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। इंडियन यूथ कांग्रेस (आईवायसी) एप्प के जरिए से वोटिंग होगी। सदस्यता के साथ ही वोटिंग का अधिकार मिलेगा।
बता दे कि पहली बार ब्लाक अध्यक्ष का भी सीधे चुनाव होगा। सदस्य प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव, जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष के लिए मतदान करेंगे। चुनाव प्रक्रिया लगभग पांच महीने में पूरी होगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही युवक कांग्रेस से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है।

 

Next Post

रादुविवि कुलगुरु की मूल पद पर नियुक्ति पर प्रश्नचिन्ह, राज्यसभा की संसदीय समिति के अध्यक्ष सांसद दिग्विजय सिंह ने लिखा केंद्रीय शिक्षा मंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को पत्र

जबलपुर। देश की उच्च शिक्षा प्रणाली की साख एक बार फिर सवालों के घेरे में है। वरिष्ठ सांसद एवं राज्यसभा में संसद की शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. […]