पांच रुपए के चक्कर में शुरू हुआ खूनी खेल, दुकानदार ने ग्राहक की कर दी जमकर पिटाई, फिर चाकू से हमला कर किया लहूलुहान

सिंगरौली। जिले में बेहद ही खौफनाक मामला सामने आया है, जहां महज पांच रुपए के लिए दुकानदार ने अपने ही ग्राहक के सर एवं शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इतना ही नहीं ग्राहक को सड़क पर दिनदहाड़े पटक कर उसकी बेदम लात घूसों से पिटाई कर दी।
बताया जा रहा है कि गीर छांदा पर लिट्टी चोखा की दुकान सुजीत गुप्ता संचालित किया है और हर दिन की तरह विश्वनाथ सिंह गोड दुकानदार की दुकान पर लिट्टी चोखा खाता है और 5 रूपए कम पड़ जाता है। अगले दिन देने की बात करता है तो आक्रोशित दुकानदार अपने ही ग्राहक की पहले दिनदहाड़े बीच सड़क पर पटककर कर लात घूसों से पिटाई करता है और फिर उसके शरीर पर चाकू से शरीर के कई हिस्सों में हमला कर देता है।
जिससे विश्वनाथ सिंह गोड़ के सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में चाकू लगे हैं और उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी में भर्ती कर दिया गया है।
वहीं, पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे किया जाएगा।

 

Next Post

झाड़‍ियों में छिपे बाघ ने 14 वर्षीय बालक पर किया हमला, बालक को दबोचकर जंगल की ओर गया बाघ, सर्चिंग के दौरान नाले में मिला शव

उमरिया। जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से सटे ग्राम पिपरिया के समीपी जंगल से बड़ी घटना हो गई। शनिवार सुबह गांव से लगे जंगल में महुआ बीनने गए 14 वर्षीय बालक पर झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला कर दिया। इसके बाद उसे जबड़े में दबोचकर जंगल की ओर ले […]