इंदौर। जिला मुख्यालय में कोरोना के नए वेरिएंट बी 2.86 का मामला प्रकाश में आया है। कोरोना संक्रमित मरीज के सेंपल की जांच के बाद इसकी जानकारी अरबिंदो अस्पताल को मिली। फिलहाल मरीज की खतरे से बाहर है।
कोरोना संक्रमित मरीजों की इंदौर के अस्पताल में हर 15 दिन में कॉविड की स्क्रीनिंग की जा रही थी, जिसमे एक कोविड पॉजिटिव मरीज में नए वेरिएंट का पता चला। 52 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज एरोड्रम क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में हो रहा है। मरीज दूसरे शहर से इंदौर आया था। स्वास्थ्य विभाग मरीज के संपर्क में आए लोगों के सेंपल भी ले रहा है, ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से बचाया जा सके।
डॉक्टरों का कहना है कि इस नए वेरिएंट में अधिक म्यूटेशन की क्षमता है, लेकिन इससे ज़्यादा खतरा नहीं है। इससे बिल्कुल नया माना जा रहा हैं और इसमें कोई गंभीर लक्षण नहीं है। इंदौर में बुधवार को कोरोना के चार नए मरीज मिले। गुरुवार को कोराना से ठीक होने के बाद तीन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है।
फिलहाल शहर में आठ एक्टिव मरीज है।
डॉ. विनोद भंडारी ने कहा कि नए वेरिएंट के मरीज में भी सर्दी, बुखार के लक्षण थे, लेकिन उसकी हालत ठीक है। उधर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की हैं, और नए वेरिएंट के प्रति सावधानी बरतने का सुझाव दिया है।

