सड़क दुर्घटना रोकने ट्रैफिक पुलिस का अभियान प्रारम्भ, दोपहिया में बिना हेलमेट एवं चार पहिया वाहन में बिना सीट बेल्ट पर होंगी कार्रवाई

DR. SUMIT SENDRAM

भोपाल। अगर दोपहिया वाहन लेकर घर से निकल रहे हैं तो हेलमेट अवश्य रूप से पहन लें। जबकि, कार साथ है तो दस्तावेज व सीट बेल्ट लगाना बिलकुल न भूलें। आपको मार्ग में ट्रैफिक पुलिस के जवान मिल सकते हैं। चालान भी काटा जा सकता है।
तेज रफ्तार वाहन से बढ़ती सड़क दुर्घटना रोकने ट्रैफिक पुलिस ने चालान की राह पकड़ी है।
बता दें कि प्रशासन के द्वारा 460 ट्रैफिक जवानों को उतारा गया। 16 पॉइंट पर तेज रफ्तार वाहनों की धरपकड़ की गई। बीते मंगलवार को तेज रफ्तार, बिना हेलमेट वाहन चलाने, रेड लाइन क्रॉस करने वाले वाह चालको पर एक लाख 35 हजार रुपए के चालान बनाए गए हैं।
एक महीने में शहर में हुए सड़क हादसों और व्यस्त चौराहों पर जाम की स्थिति को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया।
मंगलवार दिनभर चली कार्रवाई में दो हजार से अधिक वाहनों के चालान काटे गए, जिनसे 60 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।
ट्रैफिक पुलिस ने एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस चौराहे, चेतक ब्रिज, रोशनपुरा, न्यू मार्केट, लालघाटी, कोलार, करोंद, मिसरोद और अयोध्या बायपास जैसे प्रमुख मार्गों पर चेकिंग की।
इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई।
वहीं, पुलिस टीम ने उल्टी दिशा में वाहन चलाने, सीट बेल्ट नहीं लगाने, ब्लैक फिल्म और तेज रफ्तार के मामलों में भी चालान किए।
अति. पुलिस उपायुक्त (यातायात) बसंत कौल ने बताया कि शहर में सड़क हादसों की संख्या को कम करना हमारी प्राथमिकता है। हेलमेट और सीट बेल्ट आपकी सुरक्षा के लिए हैं। यह अभियान जारी रहेगा। लोगों से अपील है कि घर से निकलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें और हेलमेट जरूर पहनें। आने वाले दिनों में नियम तोडऩे वालों पर और सख्ती की जाएगी।

 

Next Post

मार्कशीट फर्जीवाड़े से जुड़े मामले में आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी में राजस्थान एसटीएफ की रेड, संचालक सुनील कपूर के घर में भी पहुंची टीम

भोपाल। राजधानी भोपाल में आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी की गांधी नगर और कोलार ब्रांच में राजस्थान पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। एसटीएफ की तीन टीमों में से एक, यूनिवर्सिटी के संचालक सुनील कपूर के घर भी पहुंची है। कार्रवाई की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं […]