मध्यप्रदेश में कांग्रेस का सफाया, प्रदेश की पूरी 29 सीटों पर भाजपा ने फहराया परचम

भोपाल। मध्य प्रदेश के लोकसभा की 29 सीटों पर वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है।
मप्र में सभी 29 लोकसभा सीटों पर भाजपा उम्‍मीदवारों की जीत परचम लहरा दिया है।
सबसे बड़ी बात कि कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले छ‍िंदवाड़ा से कांग्रेस को हार का मुँह देखना पड़ा।
मध्य प्रदेश में श‍िवराज सिंह चौहान, ज्‍योतिरादित्‍य सिं‍धि‍या के साथ ही नामी चेहरे जीत का ताज पहन लिए हैं।
इंदौर में भाजपा उम्‍मीदवार शंकर लालवानी और नोटा रिकॉर्ड ने रिकॉर्ड बनाया हैं।
साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 28 सीट पर जीत दर्ज की थी। छिंदवाड़ा सीट जीतकर कांग्रेस ने भाजपा को क्लीन स्वीप से रोका था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ।

 

Next Post

संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 11-सीधी के चुनाव परिणाम घोषित, भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्रा निर्वाचित घोषित

सीधी। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 11- सीधी से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डाॅ. राजेश मिश्रा ने 206416 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की। डॉ. राजेश मिश्रा को कुल 583559 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार कमलेश्वर इंद्रजीत कुमार को 377143 मत प्राप्त हुए। […]